टेक्नोलाजी नर्ड ने एक बार फ़िर एक नये साफ़्टवेयर का लाइसेंस दिया है. यह है iolo Search and Recover. इसकी “की” को प्राप्त करने के लिये http://tnerd.com/2009/10/01/free-search-recover-helps-you-recover-deleted-files-from-your-pc-get-free-keys-to-search-recover/ इस लिंक पर जायें और टेक्नोलाजी नर्ड के फ़ेसबुक पेज में लाइसेंस के लिये अनुरोध करें.
यह साफ़्टवेयर सामान्यत: करीब चालीस डालर का आता है. छूट के साथ अभी यह करीब बीस डालर का मिल रहा है. पर टेक्नोलाजी नर्ड इसका लाइसेंस मुफ़्त दे रहा है
यही नही इसका लाइसेंस एक वर्ष तक वैध होगा तथा इसे तीन कम्प्यूटरों तक उपयोग किया जा सकता है.
Search & Recover साफ़्टवेयर क्या करता है?
कई बार होता है कि कैमरे से जरूरी फ़ोटोग्राफ़्स डिलीट हो जाते हैं. mp3 प्लेयर से गाने डिलीट हो जाते हैं. हार्ड डिस्क से जरूरी फ़ाइलें मिट जाती हैं. ऐसी परिस्थितियों में इस साफ़्टवेयर का उपयोग किया जा सकता है. इससे ऐसी डिलीट हो चुकी फ़ाइलों को दोबारा प्राप्त किया जा सकता है.
इसके अलावा आप इससे हार्ड डिस्क की इमेज भी बना सकते हैं, उसे पासवर्ड से सुरक्षित भी कर सकते हैं, संपीड़ित कर सकते हैं और माउंट भी कर सकते हैं.
इस साफ़्टवेयर के जरिये वर्चुअल ड्राइव्स भी बनाई जा सकती हैं. जिनमें आपका डाटा पासवर्ड से सुरक्षित किया जा सकता है.


1 टिप्पणियाँ:
बहुत काम की जानकारी दी है । आभार ।
Post a Comment