Friday 2 October 2009

मैं “प्रूव” नही कर पाया जिससे मेरी “नाक” कट गई और अब “शर्म” आ रही है.

पिछले दिनों मुझे अपने दोनो ब्लागों में टिप्पणियां मिली. उनका जवाब सोचा कि एक पोस्ट में ही लिख दूं:

 

पहली टिप्पणी मेरी बहुत बहुत पुरानी पोस्ट जो कि १४ अक्टूबर २००७ को प्रकाशित हुई थी उसमें आई है.

http://ankurthoughts.blogspot.com/2007/10/blog-post_14.html

 

image

anirudha gupta said... bhaiya mere web developer ho ya blogger. kitna jante ho web developing ke baare mein
agar web develpoer hi hote itni ghatiya site ki jagah ek professinal site banayi hoti uper diya hein font hatane ke baarein mein agar koi naya navela aadmi ye kaam karega toh uska system do din nahi chalega

 

bhaiya mere web developer ho ya blogger. – दोनो. दोनो होना में कोई बुराई है क्या?

kitna jante ho web developing ke baare mein agar web develpoer hi hote itni ghatiya site ki jagah ek professinal site banayi hoti -

टिप्पणी लेखक की एक बात से लगता है कि इनको वेब डेवलपमेंट का काफ़ी ज्ञान है. और उन्हे लगता है कि मेरी साइट घटिया किस्म की है. चलो ठीक है. पर कोई सुझाव तो दे देते. अभी मैं साइट के एप्लिकेशन को एकदम नया करने में लगा हूं. सुझाव काम आ जाते. और हां अगर आपको लगता है कि मेरा ज्ञान वेब डेवलपमेंट के विषय में लिखने के योग्य नही है तो बतायें कि कितना ज्ञान होना चाहिये इस विषय पर लिखने के लिये. और अगर आपको इस विषय में अच्छा खासा ज्ञान है  तो  कृपया वेब डेवलपमेंट के बारे में एक बढि़या सा ब्लाग शुरू करें हिंदी में. मैं तो आपका नियमित पाठक बनूंगा.

बिना पूंजी के एक खुद की साइट चलाकर पैसे कमाने के बारे में सोचना भी बहुत कठिन होता है. जो लोग इस काम को कर रहे हैं वो मेरी बात अच्छे से समझ सकते हैं. उसपर भी जब आपको पूरी साइट किसी जूमला, वर्डप्रेस में न बनाकर बल्कि खुद के CMS में बनानी हो तो और भी कठिनाई होती है. और ये सारा काम अकेले करना हो तो उसके बारे में सोचिये. अनिरूद्ध जी अगर आप कोई ऐसा काम कर रहे हैं और आप उसमें अच्छे से सफ़ल हैं तो कृपया अपना अनुभव बांटे ताकि हमारे जैसे संघर्षशील लोगों की मदत हो सके. अकेले ही इस काम को कर रहा हूं अत: साइट घटिया हो सकती है . आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं.

मैं अनिरूद्ध जी के बारे में और जानना चाहता था पर प्रोफ़ाइल में कुछ नही मिला.

image

 

कुछ दिनो पहले मेरे वेब डेवलपमेंट वाले ब्लाग में एक intel साहब ने एक टिप्पणी की

http://webtutsbyankurgupta.blogspot.com/2009/09/jquery-1.html#comments

image

intel ने कहा…

geek hokar jQuery se shuruaat karte hue sharm nahin aa rahi kya aapko. Aap kya prove karna chahte hai, ye to koi bhi google kar lega itni angrezi har computer wale student koi aati hai. Kam se kam php se shuruat kar lete, ya phir 'C' lang men hi kuch kar lete to naak nahin katati tumari. Bhaar walon men dhons dikhao computer field walon ko shayad is blog men interest aaye.

geek hokar jQuery se shuruaat karte hue sharm nahin aa rahi kya aapko. क्यों आये भला? मेरा ब्लाग है मैं जिस बारे में भी लिखूं. अब क्या इतनी भी आजादी नही है क्या.  मैं घूंस, घोटाला, हत्या, बलात्कार, चोरी डकैती, आतंकवाद, नक्सलवाद, जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट आदि में से कोई भी काम नही कर रहा हूं तो शर्म किस बात की. जितनी क्षमता है उतना ज्ञान बांटने में लगा हूं.

Aap kya prove karna chahte hai, ye to koi bhi google kar lega itni angrezi har computer wale student koi aati hai ऐसा? मुझे तो नही पता था. मैं जब कम्प्यूटर स्टूडेंट था तो मुझे तो कोई खास अंग्रेजी नही आती थी. और अभी भी कई ऐसे लोगों से मिलता हूं जो सामान्य HTML,CSS जानते हैं पर अंग्रेजी नही. यहां तक कि मेरा एक दोस्त जो कि हमेशा अंग्रेजी माध्यम वाली स्कूल में पढ़ा वो भी यही कहता है कि हिंदी में कोई चीज लिखी हो तो पढ़ने में समय कम लगता है और बात समझ में भी जल्दी आती है. लेकिन इसमें Prove करने वाली बात कैसे आ गई?

Kam se kam php se shuruat kar lete, ya phir 'C' lang men hi kuch kar lete tonaak nahin katati tumari.

हम्म! इस लाइन से ये पता चलता है कि आपको php सीखने की काफ़ी ईच्छा है. PHP के बारे में भी लेख जरूर प्रकाशित होंगे. उनके अभी प्रकाशित ना होने का एक कारण है मैं आगे बताउंगा. आपने आगे सी लैंग्वेज के बारे में कहा है कि 'C' lang men hi kuch kar lete tonaak nahin katati tumari. तो इस बारे में मैं तो यही कहूंगा कि सी लैंग्वेज मुझे नही आती (हां एक बार थोड़ा पढ़ा था) और वेब डेवलपमेंट से इसका कोई लेना देना नही है. लेकिन अगर मुझे C नही आती तो इसमें नाक कैसे कट जाती है? दुनिया में बहुत से लोग हैं जिन्हे C नही आती.

intel साहब का भी प्रोफ़ाइल नही मिला:

image

PHP पर लेख प्रकाशित ना होने के कारण: इसका सबसे प्रमुख कारण एक पाठ्यक्रम जैसा कुछ ना बना पाना है. मैं चाहता था कि PHP पर एकदम शुरू से आखिरी तक एक किताब की तरह लेख प्रकाशित हों. उसके लिये कोई रूपरेखा अभी बना नही पाया हूं. इसका कारण व्यस्तता भी है. jQuery में अभी काफ़ी बुनियादी जानकारी प्रकाशित हुई है. आगे आगे देखते जाइये मेरी कोशिश रहेगी कि jQuery के संबंध में करीब करीब हर टापिक पर लेख प्रकाशित कर सकूं.

एक और बात: jQuery/PHP आदि में लिखने में अधिक समय व ऊर्जा खर्च होती है. इस वजह से अगर वेब डेवलपमेंट वाला ब्लाग समय से अद्यतन ना हो पाये तो क्षमाप्रार्थी हूं.

 

पाठको से अनुरोध: मुझे ऊपर वाली टिप्पणियों में प्रकाशित

bhaiya mere web developer ho ya blogger, डेवलपर या ब्लागर में से कोई एक क्षेत्र चुनने

sharm nahin aa rahi kya aapko, शर्म आने

naak nahin katati tumari, नाक कटने

Aap kya prove karna chahte hai, प्रूव करने

आदि के संबंध में कृपया अपनी राय जाहिर करें.

20 टिप्पणियाँ:

श्रीश पाठक 'प्रखर' said...

yar aap behatareen likh rahe ho, aur jin samany bloggers ke liye likh rahe ho vo aap se behad khush hai, irshyjanit comments par aapne vinamratapoorvak vichar kiya aur response kiya vo bhi gandhi jayantee ke din to aapne apni maturity hee dikhayee.....aap apna kaam kariye,,,apke liye prasangikata ka sankat nahi hai, hindi ka lagbhag har blogger aapke bare me shubhasha rakhata hai.....carry on bhai......

sudhakar soni,cartoonist said...

ankur bhai aapse maine kafi kuchh sikha h,aap to is karya me lage raho kisi geetkar ne kahaa bhi hai ....kuchh to log kahenge.....logon ka kaam hai kahna.so keep it up

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey said...

ये अनिरुद्ध नहीं, कोई अनिरुधा जी (स्त्री लिँग?) हैं। और अगर अनिरुद्ध हैं तो अपने नाम के हिज्जे भी ठीक नहीं लिखे इन्होने अपनी प्रोफाइल में।

नवीन प्रकाश said...

या तो आप बेहतर कर सकते हैं तो कीजिये पर कोई और कुछ अपनी तरह से कर रहा है तो उसकी टांग खीचने में अगर इनको बहादुरी नजर आती है तो इन्हे मैं परमवीर चक्र के लिए अनुशंसित करना चाहूँगा ।

हिन्दी में एक बहुत बढ़िया ब्लॉग है आपका ऐसे लोगो का जवाब देना या इनकी बातों से व्यथित होना आपको शोभा नही देगा ।

Raviratlami said...

हा हा हा... नेट की दुनिया में सभी ज्ञानी बैठे हैं यहाँ...
मेरे अंग्रेज़ी आलेखों के लिए भी इस तरह की कुछ टिप्पणियाँ यदा कदा आती हैं कि क्या कचरा लिख रहे हो...

मेरा जवाब होता है कि भइए, मैं आप जैसे होशियार लोगों के लिए नहीं लिखता. मैं खुद गधा हूं, और अपनी कम्यूनिटी के लिए लिखता हूं. मगर आप यहाँ क्यों मुँह मारने चले आए? और यदि गलती से आ भी गए तो किसने रोका है आपको? क्या आपको ये नहीं पता कि आपके ब्राउजर में एक बैक बटन भी होता है?

:)

मस्त रहें, लिखते रहें. दरअसल जिनके पास वाकई करने को कुछ काम नहीं होता वो ऐसे कमेंट करने लग जाते हैं.

Ratan Singh Shekhawat said...

अंकुर जी घटिया लोग घटिया हरकत ही करेंगे | इन्हें कौन समझाए कि अंग्रेजी सिखने के लिए पहले ABCD सीखनी होती है उसी तरह आप भी शुरुआत से सिखा रहे है तो इसमें क्या गलत है |
आप अपना काम करते रहे , ऐसे टांग खेंचू लोग आते ही रहेंगे | इनकी परवाह ना करे |
वेब साईट बनाने के लिए हमारे जैसे नए लोगो के लिए छोटी छोटी बाते ही पढना ही बहुत मायने रखता है | आज से दो साल पहले में php forum इंस्टाल नहीं कर पाया था कारण ftp का प्रयोग ढंग से नहीं कर पाता था कई लोगो से संपर्क किया लेकिन किसी ने नहीं बताया हलाँकि यह जानकारों के लिए छोटी बात थी लेकिन मेरे लिए तो बहुत बड़ी थी | इसलिए कोई भी जानकारी छोटी नहीं होती |

लवली कुमारी / Lovely kumari said...

sab ne kah hi diaa..apna kaam karie ..aur inhe andekha karie.

SP Dubey said...

अंकुर जी मै दो त्तीन घंटे रोज ब्लोग पढ्ता हू पर्न्तु टाईप करना नहि जनता हू इस्लिए कमेन्ट नही कर पता हू। आप बहुत अछा लिख रहे है, एसे कमेन्ट का जबाब लिख कर अपना समय नश्ट करने के बजाय मौन रह्न ही तठी होगा। इतना लिखने मे अधा घंटे लगे मै भी आप्के पोस्त से बहुत सीख है

अंकुर गुप्ता said...

आप लोगों की टिप्पणियों का बहुत बहुत शुक्रिया. आप लोगों ने काफ़ी हौसला बढ़ाया. SP Dubey जी आप बरह baraha साफ़्टवेयर से हिंदी आराम से टाइप कर सकते हैं. यह मुफ़्त है.

जी.के. अवधिया said...

अरे आप अपना काम करते रहें। ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देकर अपना दिमाग क्यों खराब करना?

अनूप शुक्ल said...

सुन्दर ! नाक इत्ती जल्दी थोड़ी कटती है भाई!

वन्दना अवस्थी said...

रोचक किस्सा!

विवेक सिंह said...

ऐसे कैसे नाक कट जाएगी,

आप अपनी ढाल पर सामने वाले की तलवार के वार को रोक लेना :)

संजय बेंगाणी said...

मैं खुद गधा हूं, और अपनी कम्यूनिटी के लिए लिखता हूं.

सुभान अल्लह रविभाई ने क्या बात कह दी. आगे से आप भी ऐसा ही जवाब दें.

नाक की प्लासटिक सर्जरी जरूर करवा लेना, अभी कुंआरे जो हो :)

अंकुर गुप्ता said...

संजय जी, रवि जी की टिप्पणी को मेरे घर के लोगों ने भी पढ़ा सब मजे लेकर ठहाके लगा रहे थे. उनकी टिप्पणी सबको पसंद आई.

पी.सी.गोदियाल said...

क्या बात है अंकुर गुप्ता जी, Great !!!

Satyajeetprakash said...

अंकुर भाई, ये टिपियाने वाले महोदय, आई टॉक, आई टॉक.. यू टॉक, यू टॉक और डोंट टॉक बिटविन विटविन वाले हैं.
इन्हें हाफ गड़ा एंड हाउ उट्ठा, इज कॉल्ड खु्ट्टा से ज्यादा कुछ समझ में नहीं आता है.
हां, कंप्यूटर तकनीक कभी नहीं, पढ़ा इसलिए कुछ नहीं जानता हूं. थोड़ा बहुत फ्री सॉफ्टवेयर के बारे में आपलोगों के साइट पर पढ़ता हूं तो झट डाऊनलोड कर लेता हूं.
आप जैसे चंद लोगों को छोड़कर मुफ्त का ज्ञान कौन बांटता है.
मैंने कभी आपकी साइट पर टिपियाया नहीं, पर आज रहा नहीं गया.
आप नेक काम कर रहे हैं. हिंदी भाषा और हिंदी भाषियों का सम्मान बढ़ाने वाला. कोई रोकने की कोशिश करता है तो खून खौल उठता है.
अंकुर भाई लिखते रहिए.
बस अनुनय विनय है कि अ ब स द से शुरू करते तो हम जैसे अज्ञानियों का बेड़ा पार होता.
सीखने का वक्त था तो पैसे नहीं थे.
आज सीखने के लिए पैसे तो हैं वक्त नहीं है.
आपकी साइट से सीखने की इच्छा है.
कुछ शुरू से सिखाइये.

RAHULA said...

Good Going Anukur, keep it up..... mujhe pade kar khusi hui.....Take Care Dear

jaisingh said...

अंकुर भाई लिखते रहिए.

Anonymous said...

comment ke uper charcha ba bhai ba bahut badhiya hamein aasha nahi pura vishwash hein ki aage aap apne ghar ke mohalle ke phir apne shar ke baare mein bhi blog likhoge or phaltu charcha karoge

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें