Sunday 20 September 2009

IBM ने अपने कर्मचारियों को MS Office छोड़ने के लिये 10 दिनों की मोहलत दी

imageIBM को तो आप जानते ही होंगे. आपको बता दूं कि IBM का अपना खुद का आफ़िस सुईट है: Lotus Symphony. लोटस सिंफ़नी, ओपेन आफ़िस पर आधारित क्लोज्ड सोर्स परंतु मुफ़्त आफ़िस सुईट है. यह आफ़िस सुईट लगभग २००८ से ही बाजार में उपलब्ध है. लेकिन अभी तक IBM खुद एम एस आफ़िस का प्रयोग कर रहा था. अभी हाल ही में उसने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वो जल्द से जल्द MS Office छोड़कर Lotus Symphony का प्रयोग शुरू कर दें. अब एक ना एक दिन तो यह निर्णय लेना ही था. भई जब आप अपने खुद के साफ़्टवेयर को उपयोग नही कर रहे हैं तो दूसरों को उसे उपयोग की सलाह कैसे दे सकते हैं. कर्मचारियों को इसके लिये दस दिनों का समय दिया गया है.

लेकिन जब आईबीएम के तीन लाख साठ हजार कर्मचारी MS Office को छोड़ेंगे तो निश्चित तौर पर माइक्रोसाफ़्ट को झटका तो लगेगा ही.

अगर आप भी लोटस सिंफ़नी का उपयोग करना चाहते हैं तो इसे यहां से मुफ़्त डाउनलोड कर सकते हैं:

http://symphony.lotus.com

1 टिप्पणियाँ:

Ratan Singh Shekhawat said...

सही है जब अपना माल उपलब्ध है तो दूसरो का क्यों इस्तेमाल किया जाय |

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें