प्रिंटर से आप क्या करते हैं? एक २डी इमेज कम्प्यूटर में बनाते हैं फ़िर उसे कागज पर प्रिंट कर लेते हैं. पर अगर इमेज ३डी हो तो?
दुनिया का पहला ३डी प्रिंटर हाजिर है जनाब. अब देखिये जरा इसका प्रिंट आउटपुट:
इस हाथ को बनाने में खर्च आया मात्र $4.73 का.
आश्चर्य हुआ ना? ये प्रिंटर ३डी माडल बना देता है. और पता है ये इनपुट के तौर पर आपका वही साधारण कागज ही लेता है. एक बार बनने के बाद आप इसे मनचाहे ढंग से रंग सकते हैं और खूबसूरत बना सकते हैं.
फ़िलहाल अभी यह प्रोटोटाइप के रूप में ही है. लेकिन बाजार में यह जल्द ही आयेगा.
सभी तस्वीरें साभार: gizmodo.com
वीडियो साभार: tnerd.com


2 टिप्पणियाँ:
जानकारी देने के लिए धन्यवाद. पर क्या पहले जो तकनीक / प्रिंटर था उससे ऐसा प्रिंट आउट नहीं आता था? यदि नहीं तो पहले ऐसा प्रिंट किस प्रकार किया जाता था?
आपका
महेश
पहले ऐसा प्रिंट लिया ही नही जाता था. हां एक बार मैंने नेट जियो में ३डी माडल बनाने की मशीन देखी थी पर वो इस तरह कागज का प्रयोग नही करती थी और बहुत बहुत बहुत महंगी थी.
Post a Comment