Sunday 27 September 2009

लिनक्स मे प्रिज्म का उपयोग करना

मोजिला प्रिज्म से वेब आधारित अनुप्रयोगों को ब्राउजर से अलग डेस्कटाप पर चलाया जा सकता है।
प्रिज्म क्यो?
वेब अनुप्रयोग समय के साथ शक्तिशाली हुए हैं। लोग अब इनका पहले से अधिक प्रयोग करने लगे हैं। उदहारण के लिए:
  • फीड पढने के लिए : गूगल रीडर
  • ईमेल के लिए : जी मेल
  • सोशल नेटवर्किंग : फेसबुक
  • इमेज सम्पादन/वेक्टर ग्राफिक्स/ आडियो एडिटिंग के लिए : एविरी सुइट
आदि।
लोग अब इन्हे उसी प्रकार प्रयोग करना चाहते हैं जैसे की किसी डेस्कटॉप अनुप्रयोग को करते हैं।
ये अनुप्रयोग फ्लैश या जावास्क्रिप्ट पर बने होते हैं। अत: ये आपके ब्राउजर को धीमा भी कर सकते हैं। या ब्राउजर क्रैश भी हो सकता है। पर अगर ऐसा हुआ तो दूसरी टैबो मे खुले पेज भी बंद हो जायेंगे।
अत: ये जरूरी है कि ऐसे अनुप्रयोग अलग विण्डो मे चलें। बिना किसी एड्रेस बार या मीनू बार के। इसके अलावा हर अनुप्रयोग का एक शार्टकट भी होना चैये ताकि आप एक क्लिक से उसे शुरू कर सकें.
यही कारण है कि प्रिज्म को विकसित किया गया।

लिनक्स मे प्रिज्म इंस्टाल करना।
लिनक्स मे प्रिज्म इंस्टाल करना बहुत आसन है।
अनुप्रयोग/ऍप्लिकेशन मीनू मे क्लिक करके एड रिमूव प्रोग्राम मे जाएँ।
यहाँ prism लिखकर खोजें। ये आपको मिल जाएगा. अब इंस्टाल कर लें.

"एड रिमूव प्रोग्राम्स" मे आपको प्रिज्म के लिए जीमेल, फेसबुक आदि भी मिलेंगे। आप चाहें तो उन्हें भी इंस्टाल कर सकते हैं।

एक बार इंस्टाल होने के बाद आप प्रिज्म अनुप्रयोग अपने इन्टरनेट मीनू से शुरू कर सकते हैं।
एक बात और, यदि आप कोई अन्य वेब अनुप्रयोग प्रिज्म मे जोड़ना चाहते हैं तो इन्टरनेट मीनू मे "प्रिज्म" लांचर मे क्लिक कीजिये। इससे आपको इस प्रकार का एक डायलाग बाक्स मिलेगा.


इसमे आप अपने वेब अनुप्रयोग का यूआरएल भरिये, उसका नाम भरिये और डेस्कटॉप शार्टकट को सक्षम कर दीजिये।
ओके मे क्लिक कीजिये। आपका अनुप्रयोग एक अलग विण्डो मे खुल जाएगा। और इसका शार्टकट भी डेस्कटॉप मे आ जाएगा।



प्रिज्म क्रास प्लेटफार्म है। आप इसे विन्डोज़ मे भी इंस्टाल कर सकते हैं.

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें