Sunday 27 September 2009

वीडियो फ़ाइलों को एक्जिक्यूटेबल्स में परिवर्तित करें

कई बार होता है कि हम किसी को कोई वीडियो फ़ाइल भेजते हैं और वो उसके कम्प्यूटर में चलती ही नही है. ऐसा सही प्लेयर या सही कोडेक इंस्टान नही होने से होता है. कई बार तो ऐसी समस्यायें हल हो जाती हैं पर अगर सामने वाला कम तकनीकी ज्ञान रखता हो तो सिरदर्द और बढ़ जाता है.

ऐसी स्थिति में उसे वीडियो फ़ाइल को एक्जिक्यूटेबल भेजना सही होगा ना? क्योंकि इसे चलाने के लिये तो किसी प्लेयर की जरूरत तो नही पड़ेगी.

जी हां! Make Instant Player एक ऐसा ही मुफ़्त साफ़्टवेयर है जिसकी मदत से वीडियो फ़ाइलों के एक्जिक्यूटेबल्स बनाये जा सकते हैं.

image

असल में मेकइंस्टेंट प्लेयर आपकी वीडियो फ़ाइल को ओपेन सोर्स एमप्लेयर के साथ जोड़ देता है. जब एक्जिक्यूटेबल को रन कराते हैं तो एक शुरूआती स्क्रीन भी आती है जिसे स्प्लैश स्क्रीन कहा जाता है. इसे भी आप अपने मन मुताबिक बदल सकते हैं. आपको कोडेक्स को शामिल करने का भी विकल्प  दिया जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि इससे आपकी फ़ाइल का आकार बड़ा हो जायेगा.

 image

आप इस साफ़्टवेयर को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं: http://mulder.dummwiedeutsch.de/home/?page=projects#instplay

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें