Sunday 27 September 2009

गनोम मीनू को संपादित करना - एक नया सब मीनू बनाना

आज हम लिनक्स के गनोम मीनू को संपादित करना सीखेंगे। इसके लिए हम एक नया मीनू बनायेंगे और उसमे एक नया शार्टकट जोडेंगे।
तो शुरू करते हैं:
सबसे पहले अनुप्रयोग मीनू में राईट क्लिक करके "मीनू संपादित करें(Edit Menus)" विकल्प में क्लिक करें।


अब दाएँ ओर के पैन में अनुप्रयोग में क्लिक करें। फ़िर "नया मीनू" विकल्प वाले बटन पर क्लिक करें। इससे आपको एक नया डायलाग बॉक्स मिलेगा। इसा डायलाग बॉक्स में अपने नए मीनू का नाम भरें। आप फोल्डर जैसे दिखने वाले बटन पर क्लिक करके अपने मीनू का आइकन भी बदल सकते हैं। अब ओके या ठीक बटन पर क्लिक करें।



तो अब आपका मीनू बन गया। लेकिन अभी ये अनुप्रयोग मीनू में दिखाई नही देगा क्योंकि इसके भीतर कोई शार्टकट नही है.



अब दाएँ ओर तरफ़ वाले पैन में जाकर अपने मीनू को चुन लें। फ़िर "नया मद" नाम के बटन पर क्लिक करें। अब आप अपना शार्टकट बना सकते हैं। यहाँ पर उदहारण के लिए गिम्प साफ़्टवेयर का शार्टकट बना रहे हैं। इसके लिए हमने नाम वाले बॉक्स के आगे "Gimp Program" तथा उसका कमांड "gimp" भरा है। अब आप ओके या ठीक बटन पर क्लिक करके डायलाग बॉक्स बंद कर सकते हैं।



अब जब आप अपना अनुप्रयोग मीनू देखेंगे तो आपको अपना नया सब मीनू उसमे दिखाई देगा।

इस लेख में मेरा जो लिनक्स है वो हिन्दी में दिखाई दे रहा है। अपने उबंटू को हिन्दीमय करने के लिए मेरी ये प्रविष्टि पढ़ें उबंटू लाइनेक्स को हिंदीमय करें

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें