Saturday 30 May 2009

कोई सुपर हीरो असली समस्याओं से क्यों नही लड़ता है?

आप कार्टून्स तो देखते ही होंगे. स्पाइडर मैन से लेकर बेन टेन तक सभी सुपर हीरो ऐसी समस्याओं से लडते हैं जो कि असल में हैं ही नही. जैसे एलियन या केमिकल्स से बना राक्षस. आतंकवाद, भ्रष्टाचार, भुखमरी आदि से कोई नही लड़ता. जबकि ये दुनिया की असली समस्यायें हैं. हां आयरन मैन फ़िल्म में थोडी मात्रा में आतंकवाद से लड़ाई दिखाई गई थी. पर असल में वो आतंकवाद से नही बल्कि एक आतंकवादी और कंपनी के पार्टनर से सुपर हीरो की लड़ाई थी. बैटमैन कुछ हद तक चोर उचक्कों से लड़ता दिखाई देता है. पर फ़िल्म या कार्टून में उसका असली विलेन कुछ ज्यादा ही अजीब होता है. ऐसे विलेन असली दुनिया में नही मिलेंगे.

इससे तो यही समझ में आता है कि इन सुपर हीरोज की शक्तियां असली दुनिया में किसी काम नही आयेंगी.

5 टिप्पणियाँ:

अनिल कान्त : said...

bilkul sahi baat kahi

बी एस पाबला said...

बिल्कुल सही

anil said...

सही बात है ये हीरो सिर्फ फिल्म के पर्दे तक ही सीमित है असल जिंदगी से इनका कोई लेना देना नही .

संजय बेंगाणी said...

असली समस्याओं से असली हिरो (आम आदमी) लड़ता है. काल्पनिक तो काल्पनिक से ही लड़ेगा ना :)

अनूप शुक्ल said...

यही तो हम कहते हैं। देखो हैरी पाटर बनाम हामिद की कहानी
http://hindini.com/fursatiya/?p=30

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें