सबसे पहले मैं ये बता दूँ कि वूबी है क्या। वूबी का पूरा नाम है विन्डोज़ बेस्ड उबंटू इंस्टालर। आप विन्डोज़ उपयोगकर्ता हैं। लाइनेक्स उपयोग करना चाहते हैं? पार्टीशन करने मे दिक्कत हो रही है? या फ़िर लाइनेक्स कोईकुछ दिनों तक ट्राई करना चाहते हैं? यदि इनमे से किसी का भी जवाब हाँ है तो उबंटू + वूबी आपके लिए है.
वूबी अब उबंटू का आफिशीयल इंस्टालर बन गया है। जब आप इसके जरिये उबंटू इंस्टाल करते हैं तो ये किसी असली पार्टीशन मे इंस्टाल होने के बजाये एक वर्चुअल हार्ड डिस्क फाइल मे इंस्टाल होता है। इस फाइल का साइज़ कुछ भी हो सकता है ५GB -10 GB -15GB कुछ भी ... जो भी आप निर्धारित करेंगे। चलिए शुरू करते हैं।
मैंने उबंटू की सी डी को कम्प्यूटर मे डाला। इसका ऑटो रन चला और मेरे सामने ये विंडो आ गई।
इसमे हम दूसरा विकल्प "इंस्टाल इनसाइड विन्डोज़" चुनेगे।
अब ये विंडो दिखेगी
इसमे पूछा जाता है कि आप उबंटू को कहाँ इंस्टाल करना चाहते हैं। और ये भी कि उसकी वर्चुअल हार्ड डिस्क का साइज कितना होना चाहिए। यूजर नेम और पास वर्ड सावधानी से भरें और इंस्टाल पर क्लिक कर दे।
अब करीब ५ मिनट तक इंतज़ार करें । इसके बाद वूबी आपसे सिस्टम को रिस्टार्ट करने के लिए कहेगा। वैसा ही करें। इस बार आपको अपना कम्प्यूटर ड्युलबूट जैसा दिखेगा यानी कि आपको दो विकल्प दिखेंगे: एक विन्डोज़ और एक लाइनेक्स का। उबंटू को चुने और १५ मिनट इंतज़ार करें। कुछ देर मे उबंटू इंस्टाल हो जाएगा। अब सिस्टम रिबूट करें और उबंतू को चुने।
बधाई हो आपने उबंटू को इंस्टाल कर लिए
लोगों का कहना है कि वूबी से उबंटू की परफार्मेंस मे असर पड़ता है। पर फिलहाल मुझे कभी भी कोई समस्या नही गई।
आप भी उपयोग कीजिये और अपने विचार कमेन्ट कीजिये।


2 टिप्पणियाँ:
अंकुर जी, क्या आपने "युवा" ब्लॉग देखा है जो शायद आपके लिये ही बना है! यानी कि आप जैसे लोगों की "युवा" में बहुत जरूरत है क्या आप शामिल होंगें?
आप मुझे फ़ोन और ई-मेल करें! मैं आपको सब डिटेल में समझाउंगा.
आपका दोस्त
कमलेश मदान
url http://i-yuva.blogspot.com
अच्छी जानकारी ! लेकिन डाउनलोड लिया उबंटू कैसे इस्तेमाल करें !
Post a Comment