उबंटू ८.०४ कोड नेम हार्डी हेरान रिलीज हो चुका है. ओपेन सोर्स डेवलपर्स का पूरा प्रयास है कि इसे बेहतरीन ओपेन सोर्स साफ़्टवेयरों से सुसज्जित कर दिया जाये.
आइये देखें कि क्या नया है इसमें:
- Xorg 7.3
- Linux Kernel 2.6.24-8.14 (based on the 2.6.24.2 kernel)
- Pulse Audio
- Policy Kit
- Firefoxx 3 Beta 3
- GNOME 2.21.4
ट्रांसमिशन: अब इसमें एक नया बिट टोरेंट क्लाइंट जोड़ा गया है, ट्रान्समिशन. ये ज्यादातर मैक उपयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है.
विनाग्रे: एक बिल्कुल नया डिफ़ाल्ट VNC क्लाइंट. ये पुराने xvnc4viewer की जगह लेगा.
ब्रासेरो: ये सीडी डीवीडी राइटिंग एप्लीकेशन सर्पेन्टाइन की जगह लेगा.
दुनिया के मौसम और समय का हाल: ये नयी सुविधा नये जीनोम एप्लेट के द्वारा प्रदान की गई है.
जीवीएफ़एस: ये नई वर्चुअल फ़ाइल सिस्टम एब्स्ट्रैक्शन लेयर है जो की पुरानी जीनोमवीएफ़एस को बदलेगी. अब आप उबंटू लाइनेक्स में फ़ाइल ट्रांसफ़र करते समय कितना डाटा ट्रांसफ़र हुआ, कितना समय और लगेगा और डाटा ट्रांसफ़र रेट देख सकेंगे.
जीनोम सिस्टम मानीटर: Cairo ग्राफ़ के साथ अब रिसार्स टैब को दोबारा डिजाइन किया गया है, जो कि स्मूथली चलेगी.
ufw: ये एक नया फ़ायरवाल टूल है. पर ये कमांड लाइन टूल है जाहिर है सभी इसका प्रयोग नही करेंगे.
umenu: अब विंनफ़ास की जगह आपको umenu में ये चीजें मिलेंगी:
- वूबी से विंडोज में उबंटू इंस्टाल करना.
- उबंटू को बिना सीडी रोम से चलाये किसी पार्टीशन में इंस्टाल करना.
- उबंटू के बारे में और जानकारी हासिल करना.
उबंटू रिलीज शेड्यूल:
30 November 2007 - Alpha 1 release 21 December 2007 - Alpha 2 release 10 January 2008 - Alpha 3 release 2 February 2008 - Alpha 4 release 23 February 2008 - Alpha 5 release
6 March 2008 - Alpha 6 release
27 March 2008 - Beta release
17 April 2008 - Release Candidate
24 April 2008 - Final release of Ubuntu 8.04 LTS
स्रोत : साफ़्टपीडिया
डाउनलोड उबंटू ८.०४


0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment