Saturday 3 November 2007

उबंटू रिस्ट्रिक्टेड एक्स्ट्रा

उबंटू लाइनेक्स का पूरा मजा लेने के लिए आपको उसमे उबंटू रिस्ट्रिक्टेड एक्स्ट्रा डालने होंगे। ये वो साफ्टवेयर होते हैं जो आवश्यक होते हैं पर कापीराईट तथा अन्य क़ानूनी परेशानियों के कारण उबंटू के साथ दिए नही जा सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप एम्पी३ फाइलों को प्ले करना चाहते हैं तो आपको ये पैकेज डालना होगा। उबंटू ने एक ही क्लिक में इन्हें इंस्टाल करने की सुविधा प्रदान की है।
उबंटू रिस्ट्रिक्टेड एक्स्ट्रा को डालने के लिए आपको एप्लीकेशन मीनू में "एड रिमूव" विकल्प चुनिए।
अब सर्च बॉक्स में Restricted टाइप कीजिए और इंटर की प्रेस कीजिए। ध्यान रहे कि सर्च बॉक्स के दाई तरफ वाले बॉक्स में "All Available Application" चुना गया हो अन्यथा आपको "उबंटू रिस्ट्रिक्टेड एक्स्ट्रा" नही दिखाई देंगे।
उन्हें चुने और अप्लाई में क्लिक कर दें। अब उबंटू इंटरनेट के द्वारा इन पैकेज को डाउनलोड करेगा और इंस्टाल कर देगा। इसमे थोडा समय लगेगा अतः धैर्य रखें। उबंटू रिस्ट्रिक्टेड एक्स्ट्रा के साथ निम्नलिखित चीज़ें इंस्टाल होती हैं।
# flashplugin-nonfree
# gstreamer0.10-plugins-ugly
# gstreamer0.10-plugins-ugly-multiverse
# msttcorefonts
# sun-java5-jre
# sun-java5-plugin

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें