Friday 12 October 2007

उबंटू लाइनेक्स के लिए बेहतरीन साफ्टवेयर - 3

गूगल डेस्कटॉप
गूगल ने अपना डेस्कटॉप सर्च वाला साफ्टवेयर लाइनेक्स के लिए भी उपलब्ध कराता है। हालांकि लाइनेक्स संस्करण मे साइड बार को नही जोडा गया है पर फिर भी ये अपना मुख्य काम (जो फाइलों की खोज बीन करना है) वो तो करता है। गूगल की सर्च टेक्नोलाजी से तो सभी परिचित हैं तो आप समझ ही सकते हैं कि लाइनेक्स एनवायरमेंट मे खोज बीन इससे काफी आसान अगर आप हो जाती है।
गूगल डेस्कटॉप को आप सिनैप्टिक पॅकेज मैनेजर से तो इंस्टाल कर ही सकते हैं पर अगर आप इसे अलग से डाउनलोड करना चाहें तो इसका डेब और आर पी एम् पॅकेज यहाँ उपलब्ध है।










गूगल पिकासा
पिकासा के द्वारा आप अपने कम्प्यूटर मे रखे चित्रों और फोटों को व्यवस्थित कर सकते हैं और जब चाहें उन्हें ढूँढ सकते हैं। ये साफ्टवेयर आपको फोटो एडिटिंग की भी सुविधा देता है। आप अपनी फोटोज़ को इन्टरनेट पर शेयर भी कर सकते हैं। गूगल पिकासा को भी आप सिनैप्टिक पॅकेज मैनेजर से इंस्टाल कर सकते हैं पर इसके डेब और आर पी एम् पॅकेज भी आप डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हें आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।





गूगल अर्थ
विन्डोज़ मे चलने वाला आपका प्रिय साफ्टवेयर गूगल अर्थ अब लाइनेक्स मे भी उपलब्ध है। अब तो इसमे आकाश मे झांकने की भी सुविधा दे दीं गई है। इसकी बिन फ़ाइल को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप सिनैप्टिक पॅकेज मैनेजर का प्रयोग करते हैं तो अगर गूगल के साफ्टवेयर हो सकता है कि उसमे दिखाई ना दें। इसके लिए आपको गूगल साफ्टवेयर रिपोसिट्रीस को जोड़ना होगा इसके लिए यह पोस्ट पढ़ें




गूगल अर्थ की बिन फ़ाइल को इंस्टाल करने की विधि
टर्मिनल विंडो को खोलें। इसके लिए Accessories > Terminal मे जाएँ।
जिस बिन फ़ाइल को आपने डाउनलोड किया है वह जिस डायरेक्टरी मे है उस डायरेक्टरी मे जाएँ। इसके लिए आपको ये कमांड देना होगा अगर वो फ़ाइल डेस्कटाप पर है
cd /home/yourname/Desktop
अब ये कमांड दें।
sh GoogleEarthLinux.bin

<<< इसके बाद आपको ये विंडो दिखाई देगी।
आप चाहें तो इंस्टालेशन पाथ बदल भी सकते हैं या फिर उसे वैसे ही रहने दें और Begin Install बटन पर क्लिक कर दें।

अगर कोई एरर नही आती है और सब कुछ ठीक ठाक हो जाता है तो बधाई हो गूगल अर्थ इंस्टाल हो गया।

वैसे तो इंस्टाल होने के बाद ये डेस्कटॉप पर अपना एक आइकन बनाता है पर अगर किसी कारण से ये डिलीट हो जाये तो इसे शुरू करने के लिए उस डायरेक्टरी मे जाएँ जिसमे आपने उसे इंस्टाल किया है डिफाल्ट मे home\yourname\google-earth होता है। यहाँ गूगल अर्थ के आइकन पर क्लिक करें और मजा लें गूगल अर्थ का लाइनेक्स पर।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

हाल की पोस्टें

Ankur Gupta on Web Development

हिंदी में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करें

ईमेल के द्वारा पढ़ें


इस ब्लाग में खोजें

Loading...

पिछली पोस्टें

मेरे बारे में

My Photo
अंकुर गुप्ता
चांटापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, India
मैं कौन हूं? मुझे आप एक शब्द से समझ सकते हैं : "Geek".
अब ये गीक क्या बला है. शब्दकोश में इसका मतलब कुछ ऐसे मिलेगा:
geek n सिर्फ विज्ञान या कम्प्यूटर में दिलचस्पी लेने वाला
geek n अव्यवस्थित
geek n मूर्ख
View my complete profile

अनुसरणकर्ता

खूबसूरत वालपेपर्स डाउनलोड करें